भोजपुरी संगीत जगत में एक बार फिर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने नया धमाका कर दिया है। निर्माता रत्नाकर कुमार की प्रस्तुति में नया भोजपुरी लोकगीत ‘जुग जुग जिया ए रजऊ’ रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी मधुर आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली प्रियंका सिंह ने इस गीत को भावपूर्ण अंदाज में गाया है, जबकि वीडियो में इशिका तोरिया की खूबसूरती, मासूम अदाएं और शानदार अभिनय ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है।
यह लोकगीत भारतीय संस्कृति, प्रेम और अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना जैसे भावों को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। रिलीज के साथ ही दर्शक गाने के संगीत, शानदार फिल्मांकन और इशिका तोरिया के एक्सप्रेशंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इसे इस साल के सबसे बेहतरीन भोजपुरी लोकगीतों में से एक बता रहे हैं।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा अपने दर्शकों के लिए साफ-सुथरा और दिल को छू लेने वाला संगीत लेकर आता है। ‘जुग जुग जिया ए रजऊ’ हमारी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा हुआ गीत है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह गाना हर भोजपुरी परिवार की पहली पसंद बनेगा और लंबे समय तक लोगों की जुबान पर रहेगा।”
सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा, “‘जुग जुग जिया ए रजऊ’ मेरे दिल के बेहद करीब है। इस गीत को गाते समय मैंने हर भावना को महसूस किया है। मुझे उम्मीद है कि श्रोता इस गाने को उतना ही प्यार देंगे, जितने प्यार से हमने इसे बनाया है। दर्शकों का स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
इस गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है। सिनेमैटोग्राफी संतोष यादव और नवीन की है। कोरियोग्राफी अनुज मौर्या, एडिटिंग पप्पू वर्मा, डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी ने संभाला है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी को उम्मीद है कि यह गीत सावन, तीज, हरियाली और शादी-विवाह जैसे पारिवारिक आयोजनों में खूब पसंद किया जाएगा। रिलीज के साथ ही इस लोकगीत ने शानदार शुरुआत की है और तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहा है।

जुग-जुग जीने की दुआ वाला भोजपुरी लोकगीत रिलीज, प्रियंका सिंह और इशिका तोरिया की जोड़ी ने मचाया धमाल