सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि., निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू महराजगंज, भदोही में

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. प्रस्तुत निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की हिट जोड़ी ने यूट्यूब पर तहलका मचाने वाली भोजपुरी फिल्म ‘पिया राखीहा सेनुरवा के लाज’ और ‘जोरू का गुलाम’ की अपार सफलता के बाद नई भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू कर दिया है। सुर म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के  महराजगंज,थाना औराई, जिला भदोही के खूबसूरत लोकेशनों पर की जा रही है। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक विजय यादव संभाल रहे हैं। फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव और सह-निर्माता महेन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला, मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, कंचन मिश्रा, सोनी राज, अशोक गुप्ता, बाल कलाकार देव शुक्ला, नित्या शुक्ला आदि हैं। इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, परिकल्पना विजय यादव, गीतकार व संगीतकार सुनील झा, डीओपी सुनील अहीर, कोरियोग्राफर अशोक मैती, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, सागर चौहान, बनारसी बिन्द, आर्ट डायरेक्टर अनिल, केश सज्जा गुड़िया पाण्डेय, मेकअप सुनील सिंह, अजय सिंह, जय यादव, ड्रेस डिजाईनर वैष्णवी शर्मा, ड्रेस मैन सलीम शाह, स्टिल फोटोग्राफर गोरखनाथ हैं।

गौरतलब है कि निर्माता सुरिंदर यादव, निर्देशक विजय यादव और हीरो प्रेम सिंह की हिट तिकड़ी भोजपुरी सिनेमा में सफलता की गारंटी माना जा रहा है। यह हिट तिकड़ी दर्शकों को भोजपुरी फिल्म ‘पिया राखीहा सेनुरवा के लाज’ और ‘जोरू का गुलाम’ जैसी सुपरहिट और पारिवारिक फिल्में दे चुकी है। इन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई है। अब एक बार फिर यह अनुभवी जोड़ी ‘गंगा जमुना सरस्वती’ के ज़रिए फिर से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ़िल्म के मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसमें दर्शकों को मनोरंजन का हर रंग देखने को मिलेगा।

निर्देशक विजय यादव ने बताया कि ‘जिस तरह ‘गंगा जमुना सरस्वती’ का नाम सुनते ही तीन नदियों के पवित्र संगम का अहसास होता है। उसी तरह यह फिल्म सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि तीन जिंदगियों, रिश्तों के संगम और पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित एक बेहद संवेदनशील और मनोरंजक कहानी है। इस फिल्म से हर वर्ग के दर्शक चाहे वह गाँव के हों या शहर के हों, खुद से जोड़ सकेंगे।’

निर्माता सुरिंदर यादव और सह-निर्माता महेन्द्र यादव ने कहा कि ‘हम हमेशा ऐसी कहानियों का चयन करते हैं, जो हमारी संस्कृति और माटी की सुगंध से जुड़ी हों। ‘गंगा जमुना सरस्वती’ एक ऐसी ही फिल्म है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। महराजगंज (भदोही) की खूबसूरत लोकेशन में शूटिंग का अनुभव बहुत ही शानदार रहने वाला है।’

मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला, मनोज द्विवेदी की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू महराजगंज भदोही में